फाइनल मैच में राजमहल परियोजना की टीम ने किया जीत दर्ज

राजमहल टीम के खिलाड़ी प्रशांत मरांडी ने शानदार गोल दागकर दिलायी जीत

इसीएल द्वारा आयोजित इंटर एरिया फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राजमहल परियोजना की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता बनी. फुटबॉल टीम के कोच अनिल सवैया ने बताया कि इसीएल द्वारा पश्चिम बंगाल के बांकोला एरिया में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस दौरान प्रतियोगिता का फाइनल मैच मुगमा एरिया व राजमहल एरिया टीम के बीच खेला गया. फाइनल मैच के दौरान राजमहल टीम के खिलाड़ी प्रशांत मरांडी ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 से जीत दिलाया. इस दौरान मैन ऑफ द मैच का खिताब राजमहल टीम के प्रशांत मरांडी को दिया गया. इस मौके पर इसीएल के डायरेक्टर फाइनेंस मोहम्मद अंजर आलम तथा बांकोला एरिया के जीएम सहित अन्य अधिकारियों ने विजेता राजमहल टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. इस मौके पर फाइनल प्रतियोगिता में राजमहल परियोजना के कार्मिक प्रबंधक प्रणव कुमार अपने टीम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करने के लिए पहुंचे, टीम के जीत पर राजमहल टीम के अधिकारियों और खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया. इधर कोच अनिल सवैया के कुशल नेतृत्व में इंटर फुटबॉल प्रतियोगिता में राजमहल टीम के विजेता बनने पर राजमहल परियोजना के अधिकारियों व कर्मियों ने खुशी का इजहार कर बधाई दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >