अनियंत्रित होकर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, बिजली पोल क्षतिग्रस्त

ट्रक में फंसे घायल चालक-उपचालक को ग्रामीणों ने निकाला बाहर

महागामा प्रखंड के गोविंदपुर-हनवारा मुख्य मार्ग के सुंदरचक गांव के समीप तेज रफ्तार ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में चालक और उपचालक चोटिल हो गया. घटना रात करीब एक बजे की बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि गिट्टी लदा ट्रक महागामा गोविंदपुर से हनवारा के रास्ते बिहार जा रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक में फंसे घायल चालक और उपचालक को बाहर निकाल कर चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेजा गया. ट्रक की चपेट में आने से विद्युत प्रवाहित दो पोल क्षतिग्रस्त हो गया. यह तो गनीमत रही कि घटना के बाद लाइट कट गयी, नहीं तो किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था. घटना की सूचना स्थानीय मुखिया द्वारा हनवारा पुलिस और बिजली विभाग को दे दी गयी है. बिजली बाधित हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >