पेयजल के लिए परेशान हैं गढ़ी के ग्रामीण, जलमीनार मरम्मत की मांग

जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान

महागामा प्रखंड के गढ़ी पंचायत के गढ़ी पोखर के पास लगा सोलर जलमीनार इन दिनों किसी काम का नहीं रह गया है. यह केवल लोगों को चिढ़ाने का काम कर रहा है. दर्जनों घरों के लोग यहां से पानी ले जाते थे. लेकिन सोलर जलमीनार खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है. नरैनी गांव में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सोलर सिस्टम जलमीनार का निर्माण कराया गया था. निर्माण के एक साल बाद से जलमीनार खराब पड़ा हुआ है. जलमीनार की ओर न तो जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित विभाग का ध्यान है. इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है. बता दें कि महागामा प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों जलमीनार लगाये गये हैं. उसमें आधे से अधिक खराब पड़ा हुआ है.

ग्रामीण बोले-एक साल से खराब पड़ा है जलमीनार

ग्रामीण सुशील ठाकुर, डोमन साह, सुमन साह, रविवार दास, मोहम्मद खुर्शीद, जयकांत रविदास, श्रीकांत रविदास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यह जलमीनार एक साल से खराब पड़ा हुआ है. लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. बताया कि खराब होने की शिकायत स्थानीय मुखिया से लेकर पेयजल विभाग से की गयी. लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुआ. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पीने के पानी का एकमात्र साधन उक्त सोलर जल मीनार ही है. इसके खराब हो जाने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. दर्जनों घरों के लोग यहां से पानी ले जाते थे. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सोलर जलमीनार को चालू कराने की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >