प्रधानमंत्री आवास का सर्वे 20 अप्रैल तक करें पूरा : बीडीओ

चापाकल मरम्मत में 10 हजार तक की राशि मुखिया द्वारा देने का प्रावधान

बोआरीजोर प्रखंड के सभागार भवन में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जूनियर इंजीनियर की बैठक संपन्न हुई. अध्यक्षता बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में गर्मी में वृद्धि होती जा रही है. पानी की समस्या आएगी. इस समस्या को दूर करने के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें. पंचायत में जितने भी चापाकल एवं जल मीनार खराब है, उसकी सूची तुरंत जमा करें. चापाकल मरम्मत के लिए 10 हजार तक की राशि मुखिया द्वारा किया जाना है. इससे ऊपर की राशि खर्च होने पर पीएचडी विभाग की ओर से किया जाएगा. जलमीनार मरम्मत के लिए 40 हजार रुपये तक की राशि का खर्च मुखिया द्वारा किया जाएगा. इससे अधिक राशि खर्च होने पर पीएचडी विभाग करेगी. बैठक में आवास योजना का समीक्षा किया गया. बीडीओ ने कहा कि जितने भी अधूरा आवास है, उसे जल्द पूर्ण करें एवं प्रधानमंत्री आवास का सर्वे 20 अप्रैल तक पूर्ण कर प्रखंड कार्यालय में जमा करें. मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना से अधिक से अधिक मजदूरों को जोड़कर रोजगार उपलब्ध करें एवं सभी गांव में योजना शुरू करें. मौके पर बीपीओ संजीव कुमार, तारिक अजीज, जीपीएस किशोर झा, सहायक अभियंता नीतीश कुमार, जूनियर इंजीनियर आनंद मरांडी, आशीष रंजन, राहुल कुमार, शशिधर यादव, पूजहर मुर्मू, योगेंद्र पासवान, मुरलीधर महतो, शाहनवाज हुसैन, नुरुल अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >