नाली में जमे पानी की निकासी नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

नाला का निर्माण सही ढंग से नहीं होने से बना परेशानी का सबब

महागामा प्रखंड के हनवारा-सन्हौला मुख्य मार्ग काफी चर्चा में है. ग्रामीण विकास मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय के अथक प्रयास से सड़क निर्माण कार्य पूरा होने को है, लेकिन नाला का निर्माण सही ढंग से नहीं होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे नाली निर्माण में अनियमितताएं बरती जा रही है. कहीं नाली का साइज छोटा किया जा रहा है. अतिक्रमण खाली नहीं होने के कारण छोटा नाली बनाया जा रहा है. कहीं टेढ़ा कर दिया जा रहा है. वहीं रोड किनारे बने मकानों को अंचलाधिकारी द्वारा माइकिंग करके अतिक्रमण हटाने को कहा गया था. 25 अप्रैल तक अतिक्रमण हटाने का बात कही गयी थी, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण ठेकेदारों द्वारा नाली को कई दीवार में सटकर बना रहे हैं. कहीं नाली टेढ़ा कर रहे हैं. इस वजह से भविष्य में जलजमाव की गंभीर समस्या पैदा होगी. सड़क भी शीघ्र खराब हो जाएगी. लोगों ने प्रशासन से नाली निर्माण को पूरी पारदर्शिता और तय मानकों के अनुरूप पूरा कराने की मांग की है, ताकि यह परियोजना लंबे समय तक क्षेत्र के विकास में योगदान दे सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >