मांगों को लेकर 24 -25 मार्च को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल

दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर तैयारी पूरी

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) द्वारा बैंकिंग उद्योग की लंबित प्रमुख समस्याओं को लेकर 24-25 मार्च को आयोजित दो दिवसीय हड़ताल को ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एंपलाइज एसोसिएशन (अरेबिया) द्वारा पूर्ण समर्थन करते हुए ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों और संस्था की लंबित समस्याओं को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है. झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर 24-25 मार्च को देशभर के कर्मचारी दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. हड़ताल को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है.

चार दिन बैंक रहेंगे बंद

महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने कहा कि यूएफबीयू एवं अरेबिया की अपील पर 24 व 25 मार्च को बैंक हड़ताल सफल होगा. इसका व्यापक असर लोगों के कामकाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ना तय है. 22 मार्च को चौथे शनिवार होने के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा. 23 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे. 24 मार्च सोमवार और 25 मार्च मंगलवार होने के बावजूद बैंक हड़ताल के कारण बंद रहा, तो लगातार चार दिनों तक बैंकिंग कामकाज प्रभावित होगा. बताते चलें कि बैंकों में अभी मार्च क्लोजिंग को लेकर काम हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >