महागामा में चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने लगाया चार दिवसीय सेवा शिविर

विजयदशमी पर प्रसाद वितरण, शुद्ध पेयजल और जनजागरूकता अभियान का आयोजन

विजयदशमी के पावन अवसर पर महागामा चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से चार दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर महागामा मुख्य बाजार क्षेत्र में लगाया गया, जिसका उद्देश्य जनहित में सेवाएं प्रदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करना था. चैम्बर अध्यक्ष मदन कुमार भगत ने बताया कि इस शिविर से सैकड़ों श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने लाभ उठाया. शिविर में माता रानी के प्रसाद के रूप में खीर, पूरी, बुंदिया, खिचड़ी सहित ताजे भोजन के पैकेट वितरित किये गये. साथ ही गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल स्टॉल भी लगाये गये, जिससे श्रद्धालुओं को राहत मिली. इसके अतिरिक्त, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष मदन कुमार भगत ने कहा कि विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और ऐसे दिन समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के लिए सेवा कार्य किए जाने चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवी आयोजन जारी रहेंगे. शिविर में सचिव विभूति रंजन, कोषाध्यक्ष पीयूष टिवड़ेवाल, कार्यसमिति सदस्य दिनकर तिवारी, संजय टिवड़ेवाल, शिब भगत, निगम भगत, मुरारी, आनंद, सरवन ब्रह्म सहित कई स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और युवा सक्रिय रूप से शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >