प्रतिनिधि, मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के मेहरमा हटिया चौक पर बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पंडित धनंजय मिश्रा, छोटू मिश्रा और दिवाकर मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ करायी. यजमान प्रकाश साह और उनकी पत्नी शांति देवी उपस्थित थे. तीन दिनों से चल रहे पूजन के तहत शुक्रवार की देर शाम बजरंगबली की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया. इसको लेकर 24 घंटे से अखंड संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. इस उपलक्ष में समिति से भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के चुन्ना राम, मंतोष पासवान, अनिरुद्ध कुमार अनुज, मुकेश कुमार, रितेश कुमार, संजीव सिन्हा, बासुदेव भगत, आनंद मिश्रा आदि मौजूद थे.
हटिया चौक पर बजरंगबली की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, अखंड संकीर्तन से माहौल भक्तिमय

हटिया चौक पर बजरंगबली की हुई प्राण-प्रतिष्ठा, अखंड संकीर्तन से माहौल भक्तिमय
Copied link
प्रखंड क्षेत्र के मेहरमा हटिया चौक पर बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पंडित धनंजय मिश्रा, छोटू मिश्रा और दिवाकर मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ करायी.