पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभा भवन में ””””प्रभात खबर महिला संवाद”””” का आयोजन पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभा भवन में महिला संगठनों की उपस्थिति में प्रभात खबर महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस संवाद का मुख्य उद्देश्य महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और उनकी सुरक्षा से संबंधित जरूरी कानूनी सलाह व जानकारी प्रदान करना था. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गांवों से आई महिलाओं ने भाग लिया. संवाद में महिलाओं को मिलने वाले संरक्षण और उनसे जुड़े कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने बताया कि आज भी महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं. ऐसे में उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और कानूनी अधिकारों की जानकारी देना आवश्यक है, ताकि वे किसी भी प्रकार की परेशानी से आत्मनिर्भर होकर सामना कर सकें. महिला संवाद का संचालन रवि ठाकुर ने किया. वक्ताओं ने महिलाओं को कानूनी रूप से अधिक जागरूक और सशक्त बनाने पर बल दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
