चिलरा चैनपुर जाने वाली सड़क बदहाल

भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क पर बना गड्ढा

पथरगामा प्रखंड के चिलरा चैनपुर जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल की स्थिति में नजर आ रही है. मालूम हो कि गांधीग्राम के समीप सिदो-कान्हु मेला मैदान के किनारे से चिलरा चैनपुर गांव जाने वाली सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है. सड़क पर बड़े-छोटे गड्ढों की कतारें लगी नजर आती है. सड़क की परतें उखड़ने की वजह से सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो चुका है, जिसके कारण वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है. मालूम हो कि सड़क के गड्ढों में टूटे सड़क के चिप्स बिखरे नजर आते हैं. यह राहगीरों के पांव में चुभते रहते हैं. सड़क की सबसे खराब स्थिति निस्तारा व रामपुर गांव के पास है. सड़क की दुर्दशा की वजह से रात के अंधेरे में अक्सर सड़क पर चलने वाले बाइक सवार जर्जर सड़क का शिकार बन जाया करते हैं. छोटे चक्के वाले वाहनों को सड़क का गड्ढा पार करने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है. ग्रामीण राजकिशोर हेंब्रम, सुरेंद्र मुर्मू, अनिल मरांडी, देवनारायण किस्कू, जीतलाल हेंब्रम, देवीलाल हेंब्रम, रामेश्वर हेंब्रम आदि के मुताबिक विगत 19 वर्ष पूर्व चिलरा चैनपुर की सड़क बनायी गयी थी, जो अब मरम्मत के लायक हो चुका है. बता दें कि प्रतिदिन उक्त सड़क से लोग पथरगामा, चिलरा चैनपुर, गांधीग्राम, महुवासोल, रजौन, बिसाहा, लतौना, लोगांय, रानीपुर, पड़ूवा, रूपुचक, कोरका, सनातन समेत दर्जन भर प्रमुख गांवों तक आवाजाही किया करते हैं. लोगों की मानें तो ट्रक, ट्रैक्टर, हाइवा जैसे भारी वाहनों के दिन रात चलने व भारी वाहनों के दबाव के कारण सड़क पर गड्ढा हो चुका है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी स्तर पर सड़क के गड्ढे की मरम्मत करा दिया जाये, तो सड़क पर चलने वाले ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों को सहूलियत मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >