पथरगामा में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

बालू परिवहन पर पुलिस ने कसा शिकंजा

अवैध रूप से बालू परिवहन के ऊपर पथरगामा पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है. सोमवार की देर रात्रि पथरगामा थाना क्षेत्र के लखनपहाड़ी पंचायत अंतर्गत योगिनी मंदिर बारकोप के समीप पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बालू लोड एक ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसे जब्त कर थाना लाया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि योगिनी मंदिर के रास्ते से बालू लोड ट्रैक्टर जा रहा है. बताया कि सूचना मिलते ही दलबल के साथ जैसे योगिनी मंदिर के पास पहुंचे, तो बालू लोड ट्रैक्टर पार हो रहा था. ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गये बालू लोड ट्रैक्टर की सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ जिला खनन विभाग को दे दी गयी है. बताया कि जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >