एकल स्कूल की शिक्षिकाओं ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखी

थाना प्रभारी ने बहनों को थाना परिसर में घुमाते हुए कामकाज से कराया अवगत

रक्षाबंधन के अवसर पर एकल स्कूल की महिला शिक्षिकाओं ने सुंदरपहाड़ी थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मियों को राखी बांधी. शिक्षिकाओं ने थाना प्रभारी ध्रुव कुमार तथा अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलायी. इस अवसर पर थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने सभी बहनों का आभार जताया और किसी भी मुश्किल परिस्थिति में सहयोग का आश्वासन दिया. इसके अलावा थाना प्रभारी द्वारा सभी बहनों को थाना परिसर में घुमाते हुए थाना के कामकाज से संबंधित जानकारी प्रदान की गयी. थाना प्रभारी ने पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 के बारे में भी विस्तृत रूप से बताया तथा ज़्यादा से ज़्यादा प्रयोग एवं अन्य ग्रामीण महिलाओं में प्रचार-प्रसार के लिए भी बहनों से आग्रह किया गया. बहनों को अपना मोबाइल नंबर देते हुए कभी भी आवश्यकता होने पर संपर्क करने के लिए कहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >