मेहरमा थाना क्षेत्र के भगैया-पिरोजपुर मुख्य मार्ग दिग्घी सिमानपुर बगीचा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के धक्के से वृद्ध व्यक्ति व भैंस गंभीर रूप से घायल हो गये. धक्के से बहम्देव यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. समाजसेवी के प्रिंस कुमार सिंह उर्फ भानु व मनीष कुमार सिंह एवं पितांबर सिंह द्वारा टोटो के माध्यम से मेहरमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ अजय तिवारी द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि वृद्ध व्यक्ति भैंस चराकर अपने घर दिग्घी जा रहे थे. इसी क्रम में पिरोजपुर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया. धक्का मारने के दौरान वृद्ध व्यक्ति 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर घटनास्थल से भाग गया. इस मामले की सूचना मेहरमा थाना प्रभारी को चलने पर एएसआई सहदेव कुमार ने घटना स्थल पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर थाना लाया. बताया कि घायल या परिजन के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
