विवाहिता के साथ छेड़खानी मामले में युवक धराया, गया जेल

पटना के कदमकुंआ से पकड़कर पुलिस ने भेजा जेल

विवाहिता के साथ छेड़खानी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी युवक प्रेम यादव को पकड़ कर जेल भेज दिया है. युवक को पुलिस द्वारा पटना के कदमकुंआ से पकड़कर जेल भेजा गया है. पकड़ाये युवक पर नगर थाना कांड संख्या 119/24 के तहत तीन मई को छेड़खानी सहित मारपीट, रंगदारी आदि के मामले में विवाहिता के पति द्वारा केस दर्ज कराया गया था. इसको पुलिस द्वारा गिरफतार किये जाने के बाद जेल भेज दिया गया. मामले की पुष्टि नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >