पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू हत्याकांड में फरार आरोपी के घर चिपकाया पोस्टर

पोड़ैयाहाट पुलिस ने असलम साह के खिलाफ जारी किया इश्तेहार

पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के ठाकुरनहान पंचायत के पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू हत्याकांड में शामिल फरार आरोपी असलम साह के ग्राम हंसडीहा, जिला दुमका स्थित घर पर पोड़ैयाहाट पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. इस संबंध में जानकारी थाना प्रभारी महावीर पंडित ने दी. मालूम हो कि बीते वर्ष 3 जून 2025 को पूर्व मुखिया महेंद्र टुडू की हत्या उनके ग्राहक सेवा केंद्र में पैसे लूटने की मंशा से बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए देवघर ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही पूर्व मुखिया ने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पोड़ैयाहाट पुलिस ने थाना कांड संख्या 76/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >