खिचड़ी में सब्जी गायब तो भड़के ग्रामीण, कस्तूरी स्कूल में एमडीएम से लेकर पढ़ाई तक पर उठे सवाल

पोड़ैयाहाट के मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है. ग्रामीणों ने मेन्यू के विपरीत भोजन और पढ़ाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

पोड़ैयाहाट : प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है. ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव पर मेन्यू के विपरीत भोजन देने और पढ़ाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है.

मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं देने का आरोप

ग्रामीण वीरेंद्र यादव, वार्ड सदस्य दामोदर यादव, दिलीप मंडल, दुबलाल यादव, अर्जुन यादव, ज्योतिष मंडल, ग्रजेश मंडल, सुनील यादव आदि ने बताया कि शनिवार को परोसी गई खिचड़ी में हरी सब्जी नहीं थी. आरोप है कि अक्सर मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं बनता.

हेडमास्टर के तबादले की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि शैलेंद्र यादव 10 वर्षों से एक ही स्कूल में पदस्थापित हैं, जिससे मनमानी बढ़ी है. पढ़ाई भी सही ढंग से नहीं होती. उन्होंने हेडमास्टर के तबादले की मांग की है.

एमडीएम रजिस्टर और स्टॉक जांच की मांग

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने एमडीएम रजिस्टर, स्टॉक और उपस्थिति की जांच की मांग उठाई है. चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं हुई तो बीडीओ और जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलेंगे.

क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव ने कहा कि भोजन मेन्यू के अनुसार ही दिया जाता है, शनिवार को सब्जी की मात्रा कम थी. उन्होंने आरोपों को रंजिशवश बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >