गोड्डा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के परासी गांव स्थित विषहरी स्थान में किया गया. नेपुरा पंचायत के परासी में कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरीय नेता रविंद्र महतो ने किया.
महिला-पुरुषों की रही बड़ी भागीदारी
कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से संजीव सिंह, निरंजन सिंह, पिंटू सिकरवार, गुरुदेव ब्रह्म, गोपाल सिंह, शिव कुमार मंडल, रुपेश कुमार मंडल, छगुरी मंडल सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए.
देश और समाज के विकास की दिशा देने का बताया माध्यम
भाजपा नेता रविंद्र महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर देश के हर तबके के लिए बड़ा संदेश देने का काम कर रहे हैं. ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मुख्य रूप से देश के लोगों को आवश्यक दिशा प्रदान करना चाहते हैं, जिससे देश और समाज का समुचित विकास हो सके.
