हनवारा में नाला की वजह से मुख्य मार्ग पर पानी के बहने की खबर प्रकाशित होने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने संज्ञान लेते हुए सडक पर बने गड्ढे को भराने का काम किया. बीच सड़क पर गड्ढों में जमा नाले के गंदे पानी की समस्या के प्रकाशन के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रीमती पांडेय ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही सड़क के मरम्मत का काम आरंभ कर दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से गंदे पानी के बहाव की वजह से परेशान थे. नाले का पानी सड़क पर जमा होकर दुर्घटनाओं आमंत्रित करने के साथ लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
