विस चुनाव संपन्न होने के बाद जीत-हार का चर्चा जोरों पर

कई जगहों पर लोगों को माथा-पच्ची करते हुए देखा गया

कई जगहों पर लोगों को माथा-पच्ची करते हुए देखाविधानसभा चुनाव का दूसरा चरण 20 नवंबर को संपन्न हुआ. मतदान संपन्न होते ही लोगों के बीच प्रत्याशियों के जीत-हार की चर्चा होने लगी. चारों ओर प्रत्याशियों की जीत-हार का आकलन तैयार किया जा रहा है. हालांकि हार-जीत का फैसला 23 नवंबर को मतगणना के बाद होगा. सभी लोग मतगणना का इंतजार कर रहे हैं. कई जगहों पर लोगों को माथा-पच्ची करते हुए देखा जा रहा है. कई लोग अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित मानते हुए मिठाई बांट रहे हैं. सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में आने वाले वोटों के आकलन में लगे हुए है. किस बूथ से कितना वोट आ रहा है, इसका भी आकलन करते हुए देखा जा रहा है. बता दें कि पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. सभी की किस्मत इवीएम में बंद होकर स्ट्रांग रूम में सील हो गया. एक दिन बाद ही नतीजा सामने आ जाएगा. ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस के प्रदीप यादव व भाजपा के देवेंद्रनाथ सिंह के बीच है. वहीं ठाकुरगंगटी प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही हलचल काफी तेज हो गयी है. चौक-चौराहों पर लोगों की जुबां पर चुनावी जोड़तोड़ की रणनीति बनी हुई है. सभी प्रत्याशियों के समर्थक जीत का दावा ठोक रहे हैं. सभी का भाग्य इवीएम में सील है. किसके सिर होगा ताज होगा, चाय की दुकानों पर विशेष रूप से चर्चा सुनने को मिल रही है. समर्थक चुनावी रणनीति में खूब पसीने बहायें, अब जोड़तोड़ के हिसाब में लगे हुए हैं. इधर भाग्य का किस्मत खुलने में मात्र एक दिन शेष रह गया है. प्रत्याशियों का धड़कन धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >