हनवारा हाट के दिन बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग

झारखंड समेत सीमावर्ती क्षेत्र बिहार के भी लोग पहुंचते हैं खरीद-बिक्री के लिए

हनवारा हाट के दिन बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगी है, लेकिन स्थानीय पुलिस प्रशासन की उदासीनता की वजह से हनवारा हाट के दिन बड़ी वाहनों का परिचालन धड़ल्ले हो रहा है. शुक्रवार को हनवारा हाट लगा था. हाट में खरीददारों की भीड़ लगी थी. हाट में खरीद-ब्रिकी के लिए झारखंड समेत सीमावर्ती क्षेत्र बिहार के भी लोग खरीद-बिक्री के लिए पहुंचते हैं. इसके कारण हाट में भीड़ रहती है. हनवारा हाट सड़क से सटा होने के कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. खरीदारी के लिए हाट पहुंचने वाले ग्राहक अपनी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं, जिसके कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. सड़क जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शुक्रवार को हनवारा हाट लगा था. लेकिन गिट्टी लदे हाइवा और एलपी ट्रक का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा था. इसके कारण सड़क जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी. लोगों को काफी परेशानी हुई. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कई वर्ष पूर्व हाट के दिन एक बड़ी सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें साइकिल सवार रामकोला का एक युवक ट्रक की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी थी. इस दौरान आक्रोश ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था. इसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ समझौता हुआ था कि हनवारा हाट के दिन काफी भीड़ होती है. इसलिए हाट आवर में बड़े वाहनों का परिचालन बंद होना चाहिए. इसके बाद हाट के दिन बड़ी वाहनों का परिचालन बंद रहा. लेकिन फिर एक बार बड़े वाहनों का परिचालन चालू हो लगा है, जिसके कारण हमेशा सड़क दुर्घटना की संभावना बनीं रहती है. ऐसे में स्थानीय लोगों ने हाट के दिन बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग जिला प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >