रमजान को लेकर होली में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

होली को लेकर जिले भर में विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित

होली को लेकर जिलेभर के विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. गोड्डा नगर थाना में भी इंस्पेक्टर दिनेश महली द्वारा शांति समिति की बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें बीडीओ दयानंद जायसवाल सहित पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न दलों के नेता आदि शामिल हुए. रमजान को लेकर होली पर्व को सतर्कता से मनाये जाने की अपील की गयी. होली के दिन जुमे की नमाज को लेकर भी गहन चर्चा की गयी. बताया गया कि सभी होली में विशेष रूप से सतर्कता बरतेंगें. किसी प्रकार का अराजक गाना अथवा एक्ट नहीं करेंगे. जबरन रंग लगाने में भी मनाही की गयी. बैठक में महिला थानेदार गुलाब किस्पोट्टा सहित अंजुमन कमेटी के राजेश अंसारी, सज्जाद, नईम, वार्ड पार्षद व चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य भी उपस्थित थे.

किसी को भी जबरन नहीं लगायें रंग : थानेदार

ठाकुरगंगटी थाना में बीडीओ विजय कुमार मंडल की अगुआई में बैठक बुलायी गयी. बैठक के दौरान थानेदार राजीव कुमार एवं बीडीओ ने होली के तैयारियों की समीक्षा की. संवेदनशील स्थानों के बारे में चर्चा की गयी. किसी को भी जबरन रंग नहीं लगाने को कहा गया. कहा कि रमजान का भी पावन महीना चल रहा है. सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा एवं मेल मिलाप के साथ पर्व का समापन करें. खासकर अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें कि हुड़दंग ना करे. वहीं डीजे बजाने पर रोक लगाये जाने को कहा गया. मौके पर पूर्व मुखिया उमेश प्रसाद साह, अवधेश कुमार ठाकुर, संतोष आनंद, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, मुखिया मनोज यादव, गोपाल यादव, सुशील यादव, त्रिभुवन यादव, मुनेश्वर प्रसाद मंडल सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

होली में होलिका दहन खुले स्थान पर करें, हुड़दंगियो पर रहेगी पैनी नजर

होली व रमजान पर्व को लेकर सोमवार को हनवारा थाना परिसर में थाना प्रभारी राजन कुमार राम के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें होली व रमजान पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बातचीत की गयी. विशेष तौर पर होलिका दहन पर बातचीत की गयी, जिसमें हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने कहा कि होलिका दहन खुले स्थान पर करें, ताकि किसी प्रकार का कोई अनहोनी न हो. उन्होंने कहा कि होली को लेकर पुलिस की भी व्यवस्था रहेगी. कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने अपने क्षेत्र में शांति बनाये रखने में प्रशासन की सहायता करेंगे. इससे दोनों समुदाय के लोग अपने-अपने त्योहार को शांतिपूर्वक मना सकें. कहा कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. इसके साथ ही शांति भंग करने वाले पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. ऐसे व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >