काली मंदिर की पूजा समिति का पुनर्गठन, डॉ. मितेश बने अध्यक्ष

भव्य काली पूजा के लिए रंगरोगन व साफ-सफाई का कार्य जल्द किया जाएगा शुरू

पथरगामा के पुरानी बाजार रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर प्रांगण में काली पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. डॉ. मितेश कुमार गुप्ता को समिति का अध्यक्ष, अश्विनी भगत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया. सचिव पद पर राजकुमार भगत (छक्कू), उपसचिव मोहित गुमानीवाल, कोषाध्यक्ष रंजीत भगत तथा उपकोषाध्यक्ष मुन्ना गुमानीवाल चुने गये. इसके अतिरिक्त सौरभ कुमार टिबड़ेवाल, अमित उर्फ पप्पू विश्वकर्मा, भास्कर यादव, विष्णु भगत, रोहित कुमार, रवि झा, सोनू भगत, चंदन तिवारी और मनीष डालमियां कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये. समिति ने प्राचीन मंदिर के रंग-रोगन व परिसर की साफ-सफाई का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया. नव मनोनीत अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि इस बार भी ग्रामीणों के सहयोग से माता काली की भव्य पूजा धूमधाम से की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >