महाशिवरात्रि पर मेला व दंगल का आयोजन, बाहर से जुटेंगे पहलवान

महाशिवरात्रि पर मधुरा, बाजितपुर और बिरामचक में लगनेवाले मेलों को लेकर मेला समितियों ने बैठकें कर उन्हें भव्य रूप देने की रणनीति तैयार की जा रही है.

प्रतिनिधि, मेहरमा प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रखंड अंतर्गत विभिन्न मंदिरों में रंग-रोगन किया जा रहा है. महाशिवरात्रि पर मधुरा, बाजितपुर और बिरामचक में लगनेवाले मेलों को लेकर मेला समितियों ने बैठकें कर उन्हें भव्य रूप देने की रणनीति तैयार की जा रही है. मधुरा और बाजितपुर में होने वाले दंगल के अखाड़ों को भी पहलवानों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुलायम बनाया जा रहा है. इसके लिए बाहर से मिट्टी मंगाकर अखाड़ों में डाली जा रही है. ताकि कुश्ती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. मधुरा मेला समिति के संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से महाशिवरात्रि पर मेले को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से स्वर्गीय चुल्हाई सिंह की पुण्य स्मृति में दंगल का आयोजन किया जा रहा है. इसमें झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के महिला और पुरुष पहलवान भाग लेते हैं. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले पहलवानों को विशेष पुरस्कार दिए जाते हैं, जबकि सभी प्रतिभागी पहलवानों को भी सम्मानित किया जाता है. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर मेहरमा, अमौर, प्रतापपुर और ढोढ़ा में भंडारे का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >