ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत फुलबड़िया पंचायत भवन के सभागार कक्ष में अंचलाधिकारी मदन मेहली की उपस्थिति में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पंचायत के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने अपनी समस्या को रखते हुए राजस्व शिविर का लाभ उठाया. इस संबंध में अंचल अधिकारी मदन मेहली ने बताया कि फुलबड़िया पंचायत भवन के सभागार कक्ष में राजस्व से संबंधित भू-लगान वसूली, उत्तराधिकारी के आधार पर भू नामांकन, जाति, निवासी, आय एवं अन्य अंचल में न्यायालय से संबंधित मामलों के निष्पादन एवं जागरूकता लाने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया. ताकि लोगों का काम पंचायत स्तर पर आसानी से हो सके. इसमें पारिवारिक सदस्यता, भू लगान का कई मामले का निष्पादन किया गया. वहीं जाति निवासी, आय के साथ अन्य मामले को देखा गया. इस मौके पर अंचल निरीक्षक महेश कुमार मंडल, देवकांत कुमार, पप्पू ठाकुर आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
