पथरगामा में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

एसपी के निर्देश पर कसियातरी फोरलेन पर सघन वाहन जांच

गोड्डा एसपी के निर्देशानुसार रविवार को पथरगामा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कसियातरी फोरलेन के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस अभियान में दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात और डिक्की की जांच की गयी. पथरगामा थाना के एएसआई अनिल कुमार एवं अन्य पुलिस जवान वाहन जांच में सक्रिय रूप से शामिल थे. जांच के दौरान कुल 12 बाइक और 8 कारों की डिक्की की जांच की गयी, जिसमें सभी वाहनों के कागजात वैध पाये गये. डिक्की से किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक या अवैध सामान बरामद नहीं हुआ. पुलिस ने चार पहिया वाहनों में काला शीशा न लगाने के निर्देश भी वाहन मालिकों और चालकों को दिये. पुलिस ने बताया कि वाहन का शीशा ऐसा होना चाहिए, जिसमें अंदर बैठे व्यक्ति बाहर से स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकें. इस तरह की कार्रवाई से सड़क सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >