जर्जर रेलिंग, नीचे मौत का खतरा:बाबूपुर मोड़ के आगे पुलिया दे रही हादसे को न्योता

बाबूपुर मोड़ के पास पुरानी पुलिया की जर्जर रेलिंग से हर पल हादसे का खतरा. स्थानीय लोग तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं. जानें पूरी खबर.

प्रतिनिधि, पथरगामा. प्रखंड क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के आगे स्थित पुरानी पुलिया की जर्जर रेलिंग इन दिनों हादसे का सबब बनी हुई है. सीमेंट से बनी रेलिंग का अधिकांश हिस्सा टूटकर झड़ चुका है और जगह-जगह सरिया बाहर निकल आया है. लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी रेलिंग की अब तक मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

टूटी रेलिंग के कारण कभी भी हो सकती है अनहोनी

पुलिया गांव के लोगों के लिए मुख्य आवागमन का रास्ता है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं. रेलिंग के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण पुलिया से नीचे गिरने का खतरा बना रहता है. जरा सी असावधानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है.

सुबह-शाम टहलने वालों की भी रहती है आवाजाही

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां टहलने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में पुलिया की टूटी रेलिंग और खुला किनारा लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गया है. खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति अधिक चिंताजनक है. अंधेरा होने के बाद खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि क्षतिग्रस्त हिस्से को दूर से आसानी से देख पाना मुश्किल होता है.

कई वर्षों से खराब है पुलिया, नहीं दिया जा रहा ध्यान

ग्रामीण निरंजन सिंह, अशोक महतो, गोपाल प्रसाद यादव, लक्ष्मण यादव, अनिल भगत सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुलिया की स्थिति पिछले कई वर्षों से खराब है. रेलिंग लगातार टूटती गई, लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर अब तक गंभीर पहल नहीं हुई. ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.

बाबूपुर मोड़ के आगे पुरानी पुलिया की क्षतिग्रस्त रेलिंग. | Prabhat Khabar Network

हादसे से पहले मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से पुलिया की जर्जर रेलिंग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करना जरूरी है. पुलिया की रेलिंग की मरम्मत होने से राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों को संभावित हादसे से बचाया जा सकेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nirabh kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >