राजमहल कोल परियोजना में तीन सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी विदाई

बेहतर कार्य निष्पादन के लिए अधिकारियों ने की सराहना, दी शुभकामनाएं

राजमहल कोल परियोजना के ओसीपी कार्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को तीन सेवानिवृत्त कर्मियों दशरथ रमानी, गोराचंद सोरेन और रेसमेरी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. ओसीपी सुरक्षा पदाधिकारी रामानंद प्रसाद ने सभी को माला पहनाकर और अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तीनों कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय सेवा दी है, जिससे परियोजना को काफी लाभ पहुंचा है. दशरथ रमानी ललमटिया डिस्पेंसरी में ड्रेसर के पद पर कार्यरत थे और अपने कार्य के प्रति सदैव सजग एवं जिम्मेदार रहे. उनके कार्यों की सराहना हमेशा की जाती रही है. सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की. इस मौके पर प्रवीण कुमार, प्रदीप यादव, जितेंद्र लोहार, सोनू मुर्मू, मनोज कुमार महतो सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >