400 छात्र-छात्राओं के बीच बांटी गयी साइकिल

छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी

महागामा प्रखंड के मध्य विद्यालय नरेनी स्कूल परिसर में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग की ओर से संचालित योजना उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया गया. इस दौरान नरैनी, हनवारा, घुठ्ठी, सहजादपुर, गोरगावा विद्यालय के 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. नरेनी मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार, अध्यक्ष फिरोज अंसारी की मौजूदगी में बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया. इसके पहले मध्य विद्यालय हनवारा में जितेंद्र कुमार यादव कहा कि राज्य सरकार में विकास की गंगा बह रही है. लगातार क्षेत्रवासियों को सीधे तौर पर लाभ देने का काम किया जा रहा है. साइकिल मिलने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अब आने-जाने में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी. बच्चे मन लगाकर पढ़ें, यही झारखंड सरकार की सोच है. इससे बच्चे उत्साहित होंगे और शिक्षण कार्य में सुधार होगा. ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी एवं नियमित रूप से विद्यालय आने को प्रेरित होंगे. वहीं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस पर साइकिल की घंटी बजाकर बच्चों ने खुशी जाहिर की. संबोधन के दौरान मध्य विद्यालय नरेनी के हेड मास्टर पवन कुमार ने कहा कि बच्चों छात्रवृत्ति योजना आदि झारखंड सरकार द्वारा‎ छात्र-छात्राओं‎ के लिए चलाया जा रहा है. आप छात्र‎ इन सब योजनाओं‎ का लाभ उठा सकते हैं. मौके पर अजहरुद्दीन, मुजफ्फर आल नइमुद्दीन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >