मिल्लत कॉलेज, परसा में विज्ञान संकाय की शुरुआत और नयी सुविधाओं की सौगात

विज्ञान संकाय के लिये नये पद सृजित, छात्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर

हनवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्लत कॉलेज, परसा के लिए उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से बड़ी सौगात मिली है. झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने कॉलेज में विज्ञान संकाय (बीएससी) की पढ़ाई शुरू कराने की अनुमति देने के साथ-साथ शिक्षकों एवं लैब सहायकों के नये पद सृजित करने का आश्वासन दिया है. इस पहल से अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान की उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के जिलों या कॉलेजों का रुख नहीं करना पड़ेगा. विभागीय स्तर पर भूगोल, भूगर्भ शास्त्र, गृहविज्ञान समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों के लिए नए पद सृजित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इन पदों के भरने से कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी और छात्रों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी.

कॉलेज का आधुनिक निर्माण: ग्राउंड प्लस फाइव भवन और दो लिफ्ट की स्वीकृति

शैक्षणिक विकास के साथ-साथ कॉलेज के बुनियादी ढांचे को भी हाईटेक किया जा रहा है. प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार के सौजन्य से कॉलेज परिसर में ग्राउंड प्लस फाइव बहुमंजिला भवन और दो लिफ्ट के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस नये भवन के बनने से कॉलेज कैंपस पूरी तरह बदल जाएगा और छात्रों को बेहतर अध्ययन एवं शोध का माहौल मिलेगा. इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन, छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रधान सचिव के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >