एसडीपीओ ने मेले की तैयारी का लिया जायजा

कमेटी सदस्यों को दिये आवश्यक निर्देश

चैत्र नवरात्र के साथ-साथ लगने वाली मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. चारो ओर मैया के जयकारे से मंदिर परिसर जगमग हो रहा है. मैया के कात्यानी स्वरूप की पूजा के साथ-साथ श्रद्धालु नवरात्र में लीन हैं. जगह-जगह मां के मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. सप्तमी को मां का पट खुलते ही दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. क्षेत्र में जगह-जगह लगने वाले मेले को लेकर कमेटी के सदस्य लगे हुए हैं. इधर शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शुक्रवार को महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद व बीडीओ विजय कुमार मंडल ने क्षेत्र के अंतर्गत कजरैल, रुंजी, खानिचक सहित अन्य गांवों का दौरा कर कमेटी के सदस्यों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

गड़बड़ी होने पर स्थानीय पुलिस को करें सूचित

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में मेले का समापन करें. किसी भी तरह की अफवाह को फैलने ना दें. मेले में आगंतुक लोगों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से किया जाना है. इसके साथ ही वॉलेंटियर की भी प्रतिनियुक्ति करें. किसी तरह की गड़बड़ी होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके. थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में व्यापक रूप से रामनवमी व मेले को लेकर लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से अपील की जा रही है कि पूर्व के निर्धारित मामले पर ही कोई अन्य कार्यक्रम करें. किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें. पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आपसी तालमेल बना रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >