नारी शक्ति वंदन अधिनियम केंद्र का ऐतिहासिक कदम : मंत्री

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री के प्रति जताया आभार

गोड्डा. भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष के साथ दायित्व वाली महिला नेत्रियों ने कार्यक्रम के साथ प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, मंत्री निक्की राय और महिला आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी उपस्थित रहीं. नेताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को देश की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव बताया. उन्होंने कहा कि इस कानून से लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को तैंतीस प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. इससे नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र अधिक समावेशी बनेगा. भाजपा महिला मोर्चा ने आनेवाले दिनों में महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. मंत्री निक्की राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के कारण महिलाओं के लिए शौचालय, उज्जवला योजना और सुकन्या जैसी अनेक योजनाएं लागू हुई हैं जिनसे महिलाओं का जीवन स्तर काफी बेहतर हुआ है. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाया है. ममता कुमारी ने कहा कि लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण बिल को कानून का रूप देकर सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है. इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व और मजबूत होगा. नेताओं का मानना है कि इस अधिनियम से भारतीय राजनीति अधिक संवेदनशील और संतुलित बनेगी और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और प्रभाव बढ़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >