होली में जुमे की नमाज को लेकर बीडीओ व इंस्पेक्टर ने मस्जिदों के इमाम से की मंत्रणा

मुस्लिम धर्मावलंबियों से इस बाबत विशेष रूप से सहयोग करने की अपील की गयी

होली के दिन जुमे की नमाज पढ़ी जाएगी. इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में होली के दिन मस्जिदों में नमाज अता करेंगे. ऐसे में किसी प्रकार की अप्रिय वारदात नहीं हो, इसको लेकर विभिन्न मस्जिदों के इमाम के साथ बीडीओ दयानंद जायसवाल व थानेदार दिनेश महली ने मंत्रणा की. मिलकर यह निर्देशित किया गया कि जुमे की नमाज के दौरान किसी पर रंग नहीं फेंका जाएगा और न ही किसी प्रकार से परेशान किया जाएगा. बताया कि होली के दिन किसी बात को गंभीरता से नहीं लें. होली का पर्व व रमजान का जुमा एक साथ है, ऐसे में पुलिस की जिम्मेवारी तो बढ़ती ही है. साथ ही इससे जुड़े लोगों की भी जिम्मेवारी बनती है. मुस्लिम धर्मावलंबियों से इस बाबत विशेष रूप से सहयोग करने की अपील की गयी. कहा कि इस दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी, लेकिन फिर भी लोगों को आपसी सौहार्द बनाये जाने की अपील की गयी. किसी अफवाह में नहीं पड़ने को कहा गया. दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के सोनू आदि भी मस्जिद के इमाम के साथ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >