मौलनाकिता डैम में डूबने से मुंगेर के मजदूर की मौत

ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था गणित मांझी, नहाने के क्रम में डूबा

गोड्डा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मौलानाकित्ता स्थित ईंट भट्ठे में काम कर रहे मजदूर की डैम में डूबने से मौत हो गयी है. घटना शनिवार शाम की है. मृतक का नाम गणित मांझी (35) है. मजदूर मुंगेर जिले के खड़गपुर का रहनेवाला है. उसकी पत्नी भी यहां काम करती है. मजदूर नहाने के दौरान गहरे पानी में डूब गया. मजदूर के शव को चेकडैम से निकाला गया. शव पानी में उपलाया देख कर अन्य मजदूरों ने हो-हल्ला किया. इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना के बाद पत्नी भी डैम के पास पहुंची. शव को देख कर दहाड़ मार कर रोने लगी. घटना सूचना नेपुरा के उपमुखिया अवधेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी. शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. शव का पोस्टमार्टम रविवार को होगा. जानकारी के अनुसार डैम के पास कई ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है. इसमें बडी संख्या में मजदूर काम करते हैं. पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गयी है. एसआइ योगेश यादव ने बताया कि ईंट भट्ठा के मालिक को बुलाया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >