हनवारा स्कूल का रास्ता बना दलदल, कीचड़-पानी में पढ़ने जाने को मजबूर सैकड़ों छात्र

हनवारा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है. बारिश के कारण मुख्य रास्ता कीचड़ और पानी से भर गया है, जिससे पैदल चलना और साइकिल चलाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

महागामा : महागामा प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय हनवारा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय तक पहुंचने वाले मुख्य रास्ते पर बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और पानी जमा हो गया है, जिससे रास्ता पूरी तरह बदहाल हो गया है.

हनवारा उच्च विद्याल परिसर | Prabhat Khabar Network

कीचड़ में साइकिल खींचने को मजबूर छात्र

स्थानीय लोगों के अनुसार यह रास्ता विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों के आवागमन का एकमात्र साधन है. प्रतिदिन छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से पैदल और साइकिल से विद्यालय आते-जाते हैं. कीचड़ अधिक होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और कई जगह फिसलन बनी हुई है. विद्यार्थियों ने बताया कि बारिश के दिनों में कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं तथा फिसलकर गिरने का डर बना रहता है. साइकिल से आने वाले छात्रों को कीचड़ में साइकिल खींचकर ले जानी पड़ रही है.

स्थायी समाधान की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस रास्ते की मरम्मत नहीं हुई है. जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी बारिश में ही पानी जमा हो जाता है. यह समस्या हर साल बरसात में बढ़ जाती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया.

छात्रों और अभिभावकों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से जल्द रास्ते की मरम्मत तथा जलजमाव से निजात के लिए पक्की सड़क और नाली निर्माण की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो और सुरक्षित आवागमन हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >