मृतक के आश्रित को मिला दो लाख का चेक

स्टेट बैंक के मड़पा शाखा में शाखा प्रबंधक दिनेश राम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक का वितरण किया.

गोड्डा, मेहरमा. स्टेट बैंक के मड़पा शाखा में शाखा प्रबंधक दिनेश राम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये का चेक का वितरण किया. शाखा प्रबंधक श्री राम ने बताया कि मृतक के परिजन पंकज राय को योजना का लाभ दिया गया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्राहकों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी. बताया कि मात्र 436 रुपये सालाना प्रीमियम कटा कर परिवार को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद ले सकते हैं. मौके पर उप प्रबंधक बम शंकर चौधरी, सहायक प्रबंधक प्रमोद कुमार, नीतीश कुमार आदि बैंक कर्मी के साथ साथ ग्राहक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >