एमपीडब्ल्यू कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य, समायोजन की मांग उठायी

झारखंड में एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्यकर्मियों ने समायोजन की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। जानें पूरी खबर और आंदोलन की आगे की रणनीति।

बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्यकर्मियों ने सोमवार को काला बिल्ला लगाकर कार्य करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया. इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी सुमन मरांडी एवं विमल कुमार मित्तल ने सरकार से वर्षों से कार्यरत कर्मियों के समायोजन की मांग की. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि वे पिछले 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद जेएसएससी के माध्यम से एमपीडब्ल्यू पदों पर नई नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि सरकार को पहले से कार्यरत कर्मियों का समायोजन सुनिश्चित करना चाहिए और इसके बाद ही नयी नियुक्ति की प्रक्रिया अपनानी चाहिए. उन्होंने बताया कि झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्यभर में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया गया. कर्मियों ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 17 से 20 जुलाई तक मांग-पत्र धारण कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसके बाद 21 से 23 जुलाई तक तीन दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी, जबकि 24 और 25 जुलाई को संबंधित जिलों के सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet kumar

Published by: Priya Gupta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >