चमगोड़ा पोखर में चार क्विंटल से अधिक मछलियां मरीं

चमगोड़ा पोखर में असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात जहर डाल दिए जाने के कारण करीब चार क्विंटल से अधिक मछलियां मर गयीं. मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है.

असामाजिक तत्वों ने डाला जहर, मछली पालक को हजाराें की क्षति प्रतिनिधि महागामा महागामा के केंचुआ चौक बगल स्थित चमगोड़ा पोखर में असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात जहर डाल दिए जाने के कारण करीब चार क्विंटल से अधिक मछलियां मर गयीं. मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. घटना से क्षेत्र के लोगों में भी आक्रोश है. मछली पालक राजीव रंजन भगत ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने योजनाबद्ध तरीके से पोखर में जहर डालकर घटना को अंजाम दिया है. यह पहली बार नहीं है, बीते वर्ष भी पोखर में जहर डालने से लगभग सात क्विंटल मछलियां मर गयीं थीं. दो वर्षों से इस तरह की घटना होने से मछली पालन का काम प्रभावित हो गया है, उन्होंने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. ग्रामीणों ने भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाती हैं. सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >