इटहरी गांव में छापेमारी, 3.5 क्विंटल जावा महुआ व 50 लीटर देशी शराब नष्ट

बिहार चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर मेहरमा पुलिस की सख्ती

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए देशी शराब पर नियंत्रण के लिए मेहरमा पुलिस ने सख्ती तेज कर दी है. वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के नेतृत्व में इटहरी गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 3.5 क्विंटल जावा महुआ और 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इटहरी गांव में अवैध देशी शराब तैयार कर बिहार में खपाने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कच्चा और तैयार शराब बरामद किया. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. इस छापेमारी अभियान में एएसआई राजेश पांडेय सहित महिला एवं पुरुष पुलिस बल की भी सक्रिय भागीदारी रही. मेहरमा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >