पथरगामा पंचायत समिति की बैठक में लिए महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक का समय तय, अनुपस्थिति पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान

पथरगामा प्रखंड विकास कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड प्रमुख अवधेश साह, बीडीओ नितेश कुमार गौतम, समिति सदस्य एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी पंचायत समिति की बैठक अब से प्रातः 11 बजे आयोजित होगी. इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य और विभागीय पदाधिकारी आधा घंटे पहले प्रखंड सभागार में पहुंचेंगे. बैठक शुरू होने के बाद कोई भी प्रतिनिधि या अधिकारी बिना अनुमति बैठक में शामिल नहीं हो सकेगा. जो सदस्य या अधिकारी लगातार तीन बैठकें बिना कारण अनुपस्थित रहेंगे, उनसे कारण पूछा जाएगा. बैठक में यह भी तय हुआ कि 7 अक्टूबर 2025 को प्रखंड सभागार में पंचायत समिति कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें केवल पंचायत समिति सदस्य शामिल होंगे. सदन में पंचायत समिति सदस्य सुबोध कुमार यादव ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय रामपुर के लिपिक की विद्यालय में बार-बार अनुपस्थिति की शिकायत की. उन्होंने बताया कि लिपिक अपनी सुविधा अनुसार सर्टिफिकेट वितरण करता है, जबकि अक्सर विद्यालय में अनुपस्थित रहता है. रानीपुर पंचायत के सदस्य ने भी पंचायत सचिव की बैठक में विभागीय कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण योजना कार्य में देरी की बात कही. बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि यदि जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहा है तो लिखित शिकायत करें. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में बीपीआरओ सपना कुमारी, बीटीएम पवन कापरी, मुकेश मंडल, अनंतलाल सिंह, मुखिया निरंजन पंजियारा, चंद्रशेखर चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >