मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मध्य प्रदेश के सीएम की सभा आज, तैयारी पूरी

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्रनाथ सिंह व गठबंधन उम्मीदवार प्रदीप यादव करेंगे नामांकन

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से सोमवार को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह व इंडी गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. इसके बाद पोड़ैयाहाट के कमली मैदान में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में सुग्गाबथान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. जनसभा की तैयारी पूरी हो चुकी है. नामांकन जुलूस व जनसभा को सफल बनाने की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बना ली है. जनसभा की तैयारी में भाजपा नेता बजरंगी यादव, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, विधानसभा प्रभारी सुनील पांडे समेत दर्जनों कार्यकर्ता लगे थे. वहीं सीएम हेमंत सोरेन के आगमन पर झामुमो नेता पुष्पेंद्र टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अवधकिशोर हंसदा, राजेंद्र दास, युवा अध्यक्ष राजेश हांसदा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >