सुंदरपहाड़ी में किशोरी के साथ गैंगरेप, मामला दर्ज

पीड़िता की करायी गयी मेडिकल जांच

गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पहाड़िया किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. कुल छह युवकों ने मिलकर किशोरी को अपने हवस का शिकार बनाया है. बताया जाता है कि किशोरी गांव के पास ही मेला देखने गयी थी. तभी छह युवकों ने किशोरी के साथ रेप किया. सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हालत खराब हो गयी. किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. इस घटना के दूसरे दिन इस मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों ने मामले की जानकारी सुंदरपहाड़ी थाना की पुलिस को दी. रविवार को ग्रामीण थाना पहुंचकर इस मामले की शिकायत पुलिस को दी. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज करते हुए मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. सोमवार को सुंदरपहाड़ी थाना पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का उपचार कराया व 164 का बयान भी दर्ज किया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है. थाना प्रभारी रामसूरत यादव ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. आधे दर्जन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >