सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक हुई मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

प्रखंड के परीक्षा केंद्रों में शनिवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आयोजित की गयी. बता दें कि सभी परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक व इंटर परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है.

प्रतिनिधि , पथरगामा प्रखंड के परीक्षा केंद्रों में शनिवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आयोजित की गयी. बता दें कि सभी परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक व इंटर परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है. मालूम हो कि पहली पाली में आयोजित मैट्रिक में संस्कृत में एनजी प्लस टू विद्यालय पथरगामा में कुल 634 परीक्षार्थी में तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में 362 में से चार परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. 358 परीक्षार्थी परीक्षा शामिल हुए. मध्य विद्यालय पथरगामा में कुल 285 परीक्षार्थी में सभी परीक्षा में शामिल हुए. इधर, इंटर कॉलेज बारकोप पथरगामा में 91 परीक्षार्थी में 91 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. संत जोसेफ उच्च विद्यालय बरमसिया में 221 परीक्षार्थी में 217 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. चार परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. संत जोसेफ मध्य विद्यालय बरमसिया में 145 परीक्षार्थी में 145 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. उत्क्रमित हाइ स्कूल गंगटा में 98 परीक्षार्थी में 96 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. दो परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे. इधर, द्वितीय पाली में इंटर की परीक्षा में एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय पथरगामा में बायोलॉजी व समाजशास्त्र की परीक्षा में 490 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. बालिका उच्च विद्यालय पथरगामा में कुल 78 परीक्षार्थी में 3 परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रहे. 75 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. इंटर कॉलेज बारकोप पथरगामा में 350 परीक्षार्थी में तीन परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित रहे. कुल 347 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस की मुस्तैदी देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >