विधिक जागरुकता शिविर में बंटी करोड़ों की परिसंपत्ति

ग्रामीणों को कानूनी पहलु व सरकार की योजनाओं से कराया गया अवगत

गोड्डा. जिले भर में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सभी प्रखंडों में मेगा सशक्तीकरण कैंप के तहत करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. कैंप में जिले के न्यायिक अधिकारी समेत एलएडीसी, अधिवक्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीओ व प्रखंड के पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. जिला मुख्यालय में सदर प्रखंड कार्यालय में अबुआ आवास समेत विभिन्न योजनाओं की परिसंपत्ति बांटी गयी. इसमें फैमिली जज अनिल पांडेय, एलएडीसी संजय सहाय समेत सदर प्रखंड प्रमुख कुंती देवी, उपप्रमुख किरण देवी, बीडीओ दयानंद जायसवाल आदि शामिल हुए. यहां अबुआ आवास समेत विभिन्न योजना में तकरीबन 66 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण आये अतिथियों के द्वारा किया गया. मेगा सशक्तीकरण अभियान की जानकारी दी गयी.

महिला उत्पीड़न व डायन प्रथा को लेकर किया जागरूक

पोड़ैयाहाट. प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ एडीजे रिचा श्रीवास्तव व बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, डायन प्रथा के बारे में विस्तृत जानकारी दी. खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को भी पढ़ाई के प्रति उत्साहबर्धन किया. कार्यक्रम के बाद विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया. परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया. मौके पर रूपेश कुमार, एमओ गौरव ठाकुर आदि मौजूद थे.

एक करोड़ 50 लाख की बांटी गयी परिसंपत्ति

बोआरीजोर. प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरुकता शिविर लगा. अंचल अधिकारी केदारनाथ सिंह एवं जुडिशल मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा ने करोड़ों की संपत्ति बांटी. इस दौरान कानूनी जानकारी दी. कहा कि कानून का पालन सभी को करना चाहिए. गरीब व्यक्ति को नि:शुल्क सलाह भी दी गयी. कहा कि हिट एंड रन में मुआवजा देने का प्रावधान है. लाभुक के बीच लगभग एक करोड़ 50 लाख रुपये की परिसंपत्ति वितरण किया गया. शिविर में मनरेगा, आवास, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना का स्टॉल लगाये गये थे.

समूह की महिलाओं के बीच 59 लाख की परिसंत्ति बंटी

ठाकुरगंगटी. शिविर के माध्यम से तकरीबन 59 लाख की परिसंपत्ति का वितरण समूह की महिलाओं के बीच किया गया. वितरण बीडीओ विजय कुमार मंडल, सीओ मदन मेहली, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभाष चंद्र शर्मा, थाना प्रभारी राजीव कुमार ने किया. कहा कि शिविर के माध्यम से आम लोगों को जागरूक कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना शिविर की प्राथमिकता है. उन्होंने कार्यक्रम में महिलाओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति को देखते ही खुशी जतायी. महिलाओं को शिक्षित होने पर बल दिया. शिविर विशेषकर महिलाओं के लिए ही है.

सीजेएम ने ग्रामीणों को कानूनी पहलुओं की दी जानकारी

बसंतराय. प्रखंड कार्यालय परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा के द्वारा असंगठित श्रमिकों, बच्चों, विधवा, दिव्यांग, महिला, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, वरिष्ठ नागरिक व समाज के उपेक्षित समूहों के लिए विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, अर्जुन साव सीजीएम ने किया. अलग-अलग विभागों में आमजनों ने आवेदन दिया. कानूनी जानकारी भी सबों को दी गयी.

शिक्षित बन कर योजनाओं का उठायें लाभ : सब जजमेहरमा. शिविर के मुख्य अतिथि सब जज नरेंद्र कुमार, बीडीओ अभिनव कुमार, प्रमुख कंचन कुमारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने कहा कि सरकार सैकड़ों महत्वाकांक्षी योजना चला रही है. मगर बहुत लोग पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण उन्हें योजना की जानकारी नहीं है. इसलिए पढ़ना-लिखना जरूरी है. कहा कि कम पढ़े लिखे होने के कारण अंगूठा का शिकार हो जाते हैं. उन्होंने बाल विवाह को रोकने, डायन प्रथा को रोकने कुप्रथा के बारे में बताया गया.

शिविर में छह चौकीदारों को मिला नियुक्ति-पत्र

महागामा. महागामा प्रखंड कार्यालय प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट एडीजे -1 पवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन कुमार ने छह नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया. साथ ही, मनरेगा के तहत 70 जॉब कार्ड, 15 लाभार्थियों को धोती-साड़ी योजना, और 50 महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया गया. शिविर में बीडीओ सोनाराम हांसदा, बीपीओ पुरुषोत्तम कुमार, बीपीआरओ, चिकित्सा प्रभारी अर्चना मिश्रा समेत अन्य अधिकारी एवं लोग उपस्थित थे.सामाजिक कुरीतियों पर लगायें लगाम, बनें जागरूक : पीडीजेमहागामा. झलसा के निर्देश पर महगामा के डीएवी के स्कूल लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की गयी है. शुभारंभ हाइकोर्ट के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया. प्रभारी प्रधान जिला जज सह प्रथम अपर न्यायाधीश कुमार पवन, एलएडसी राहुल कुमार, प्राचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर शुभारंभ किया. प्रभारी पीडीजे कुमार पवन ने कहा कि लीगल लिटरेसी क्लब से कुरीतियों पर लगाम लगेगी. बच्चों के माध्यम से समाज में जागरुकता आयेगी. मौके पर पीएलवी नवीन कुमार झा, अविनाश कुमार, धनंजय कुमार, रोबिन यादव, शशि सुमन हांसदा, प्रमोद कुमार दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >