मजदूर व रैयत की समस्याओं जल्द हो समाधान : रामजी साह

नेताओं ने कहा कि परियोजना में कार्यरत मजदूरों की समस्या गंभीर है. समाधान प्रबंधन के द्वारा नहीं किया जा रहा है.

प्रतिनिधि, बोआरीजोर राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर राजमहल हाउस में संयुक्त ट्रेड यूनियन की बैठक हुई. अध्यक्षता यूनियन नेता रामजी साह ने की. नेताओं ने कहा कि परियोजना में कार्यरत मजदूरों की समस्या गंभीर है. समाधान प्रबंधन के द्वारा नहीं किया जा रहा है. इससे रैयतों आक्रोश है. नतीजतन परियोजना के विस्तार में कठिनाई होने की संभावना है. यूनियन नेता ने कहा कि परियोजना के गलत नीति के कारण लाखों टन कोयला जलकर बर्बाद हो गया. इसीएल को काफी नुकसान हुआ. उन्होंने बताया कि रैयत कीमती जमीन देकर परियोजना के कोयला खनन में सहयोग करते हैं. लेकिन प्रबंधन सरकारी नियम के अनुसार विस्थापन नहीं करता है. रैयत को सुविधा भी नहीं दी जाती है. यह चिंता की बात है. परियोजना में कार्यरत मजदूर को प्रमोशन व अन्य सुविधा भी नहीं मिल पा रही है. बैठक में यूनियन के नेताओं ने निर्णय लिया कि सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर प्रबंधन को दिया जायेगा. प्रबंधन समस्या पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन की रणनीति बनायी जायेगी. मौके पर अर्जुन महतो, डॉ राधेश्याम चौधरी, रणधीर सिंह, प्रमोद हेंब्रम, संदीप कुमार, जयराम यादव, मिस्त्री मरांडी, रामस्वरूप, विघ्नेश्वर महतो, शंकर गुप्ता, टुनटुन सिंह, गुरु प्रसाद हाजरा, अली हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >