श्रमदान करने वाला ही कहलाता है श्रमिक : एएन नायक

राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर राजमहल हाउस में मनाया गया मजदूर दिवस

राजमहल कोल परियोजना के उर्जानगर राजमहल हाउस में मजदूर दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में परियोजना क्षेत्र के कर्मी एवं यूनियन के नेता सम्मिलित होकर मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों के हक एवं अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. महाप्रबंधक प्रभारी एएन नायक ने कहा कि मजदूर दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस होता है. मानसिक एवं शारीरिक रूप से श्रम किया जाता है, जो भी व्यक्ति किसी भी तरह का श्रमदान करता है, वह श्रमिक कहलाता है. श्रमिकों के बदौलत ही राजमहल परियोजना विस्तार के साथ-साथ कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच में अपना परचम कोल इंडिया में लहरा रहा है.

18 मिलियन टन कोयला उत्पादन कर परियोजना ने स्थापित किया रिकॉर्ड

पिछले वित्तीय वर्ष में परियोजना 18 मिलियन टन कोयला का उत्पादन कर रिकॉर्ड स्थापित किया है. विकास के क्षेत्र में परियोजना लगातार मोबाइल मेडिकल गाड़ी से प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य कैंप लगाकर निशुल्क दवा वितरण के साथ चिकित्सा परामर्श दे रहा है. शिक्षा एवं कौशल विकास में भी परियोजना कार्य कर रही है. कोयला खनन के साथ-साथ पर्यावरण को संतुलन बनाने के लिए वृक्षारोपण का भी कार्य किया गया है. कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मी को पुरस्कृत किया गया. मौके पर महाप्रबंधक परिचालन दिनेश शर्मा, संदेश बडाडे, प्रणव कुमार, सत्यनारायण महापात्रा, डॉ राधेश्याम चौधरी, पी वर्णवाल, एके मिश्रा, सौरभ कुमार, संजीव कुमार, मोहम्मद शिवली, रामजी साह, प्रवीण कुमार, फोबियान्यूस मरांडी, जयराम यादव, प्रमोद हेंब्रम, पंकज मरांडी, राकेश सिंह, अर्जुन महतो, संतोष राय, शंकर गुप्ता, विनोद जायसवाल, प्रदीप पंडित, आनंद कुमार, राजीव कुमार, बोनस मरांडी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >