पथरगामा गोलीकांड का खुलासा, जज की पत्नी पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर मोनू सहनी गिरफ्तार

गोड्डा में जज की पत्नी पर गोली चलाने के मामले में मुख्य शूटर मोनू सहनी को भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह कहलगांव का रहने वाला मोनू सहनी ही जज की पत्नी वंदना कुमारी पर गोली चलाने का मुख्य आरोपी है. पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जाने की तैयारी कर रही है.

गोड्डा : झारखंड के पथरगामा थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को न्यायाधीश की पत्नी पर हुई गोलीबारी के मामले में भागलपुर पुलिस ने मुख्य शूटर मोनू सहनी को गिरफ्तार किया है. एसएसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि कहलगांव थाना क्षेत्र के कहलगांव शहर निवासी मोनू सहनी ने ही न्यायाधीश की पत्नी वंदना कुमारी पर गोली चलाई थी.

कोर्ट से गवाही देकर लौट रही थीं वंदना कुमारी

वंदना कुमारी समस्तीपुर में मजिस्ट्रेट के पद पर पदस्थापित कहलगांव निवासी संतोष साह की पत्नी हैं. 17 जनवरी को वह कोर्ट से गवाही देकर वापस लौट रही थीं. इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर गोली चला दी थी.

बाइक और एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार

मामले में वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक अन्य आरोपित को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. मोनू सहनी की गिरफ्तारी की सूचना झारखंड पुलिस को दे दी गई है.

ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड लाने की तैयारी

अब मोनू सहनी को ट्रांजिट रिमांड पर झारखंड ले जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >