नहाय-खाए के साथ जितिया व्रत शुरू

महिलाओं ने विभिन्न तालाबों और नदियों में स्नान कर व्रत आरंभ किया. स्नान के बाद उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर परिवारजनों के साथ भगवान को भोग लगाकर भोजन ग्रहण किया.

गोड्डा. संतान की लंबी आयु के लिए जितिया पर्व शनिवार को शुरू हो गया. इस दिन विवाहित महिलाओं ने नहाय-खाए के साथ पर्व की शुरुआत की. महिलाओं ने विभिन्न तालाबों और नदियों में स्नान कर व्रत आरंभ किया. स्नान के बाद उन्होंने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर परिवारजनों के साथ भगवान को भोग लगाकर भोजन ग्रहण किया. इधर, जीवित्पुत्रिका के लिए माताओं ने नहाय-खाए किया. रविवार को वे 24 घंटे का निर्जला उपवास रखकर व्रत करेंगी और उपवास पूरा होने के बाद पारण करेंगी. वहीं, कुछ स्थानों पर पुरुषों को भी संतान की लंबी आयु के लिए व्रत करते देखा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >