पोल मैनेजमेंट मोबाइल एप के बारे में सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण

आइटी एप्लीकेशन गोड्डा पोल मैनेजमेंट मोबाइल ऐप एवं हैंडसम ट्रेनिंग

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के निदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अवसर पर आइटी एप्लीकेशन गोड्डा पोल मैनेजमेंट मोबाइल ऐप एवं हैंडसम ट्रेनिंग के तहत बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू की अध्यक्षता में पोड़ैयाहाट प्रखंड के सभी सेक्टर दंडाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. जिले से आये हुए प्रशिक्षक संजीव कुमार, जिला समन्वयक तुलिका मिश्रा, प्रोजेक्ट ऑफिसर अश्विनी कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर श्वेतांक मिश्रा, तकनीशियन द्वारा उपस्थित सभी सेक्टर दंडाधिकारी को आइटी एप्लीकेशन के उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से रूपेश कुमार शर्मा, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी सेक्टर दंडाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >