डालसा की मध्यस्थता कर रहे अधिवक्ताओं के प्रयास से एक हुए बिछड़े दंपति

अगले सप्ताह कार्यालय में उपस्थित होकर खैरियत रिपोर्ट दर्ज कराने के दिये निर्देश

गोड्डा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर वर्षों से बिछड़े दंपति को मिलाकर विदाई दी गयी. जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोराडीह की खुशबू रानी एवं रजौन खुर्द के प्रदीप मुर्मू के बीच आपसी विवाद को लेकर पिछले दो वर्षों से दांपत्य जीवन में दरार आ गयी थी. पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रह रहे थे. विवाहिता खुशबू रानी ने मध्यस्थता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के फ्रंट आफिस में प्री-लिटिगेशन शिकायत दर्ज की थी. इसके उपरांत दोनों को नोटिस भेजकर बुलाया गया. दोनों के बीच डालसा की टीम में शामिल एलएडीसी राहुल कुमार सहित अधिकार मित्र पूजा रानी, रेशमी कुमारी, रोबिन यादव, नवीन कुमार आदि ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया. दोनों की शादी 13 जून 22 को हुई थी. कुछ दिन साथ रही, इसके बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो गया. विवाहिता मायके में रहने लगी. अब दोनों ने पुराने विवाद को भूलकर एक साथ रहने का संकल्प दोहराया. कहा कि इस समझौता से दोनों पक्ष खुश है. यहां निशुल्क समझौता किया गया. दोनों को सुखी दांपत्य जीवन व्यतीत करने की कामना के साथ विदाई दी गयी. अगले सप्ताह कार्यालय में उपस्थित होकर खैरियत रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >