नो हेलमेट, नो पेट्रोल को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

पेट्रोल पंप संचालकों भी दिये गये निर्देश

गोड्डा जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पहल की गयी है. अब से बिना हेलमेट पहने हुए किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल नहीं मिलेगा. जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट, नो पेट्रोल का स्पष्ट संदेश वाला पोस्टर चिपकाया गया है. इस मुहिम का उद्देश्य है कि लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करना और सड़क पर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना. गोड्डा पुलिस कि यह सख्ती सिर्फ पोस्टर तक ही सीमित नहीं है. अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक इस नियम का उल्लंघन करता है और बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल देता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे अभियान की निगरानी एसपी के निर्देश पर की जा रही है. पुलिस का साफ संदेश है कि अब समझौता नहीं, सिर्फ सुरक्षा है. इसको लेकर ही नगर थानेदार दिनेश महली ने सड़क किनारे वाहन चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान वाहन चालकों को रोककर उनके वाहन का चालान काटा गया है. साथ ही थानेदार ने चालकों को डांट भी पिलायी है. थाना प्रभारी ने लोगों से अपील किया है कि वे इसे महज़ कानून न समझें, बल्कि अपनी सुरक्षा का सवाल मानें. गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में गोड्डा शहर में रोड एक्सीडेंट की घटनाएं तेजी से बढ़ी है. इन दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. अधिकतर मामलों में देखने को मिला है कि लोग हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे स्थिति गंभीर हो गयी और जान तक चली गयी. इस मुहिम में नगर थाना की पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभायी और नियम तोड़ने वालों को मौके पर ही चेतावनी दी गयी. साथ ही जुर्माना भी वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >